
डेटा अपडेट नहीं करने के कारण 19 निजी स्कूलों का यू-डायस कोड होगा रद्द।
दरभंगा: जिले विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों के उन्नीस निजी स्कूल एवं चार मदरसा का यू-डायस कोड शिक्षा विभाग से रद्द होगा। यह कार्रवाई बीईओ की अनुशंसा पर की जा रही है। इन स्कूल एवं मदरसों को लंबे समय से यू-डायस डेटा अपडेट करने के लिए कहा जा रहा था। लेकिन इन स्कूलों की ओर से डेटा अपडेट नहीं किया जा रहा था।

जाले प्रखंड में सबसे ज्यादा 6 प्राइवेट स्कूल और 3 मदरसा शामिल है। इसके बाद बहादुरपुर प्रखंड के 5 निजी स्कूल के अलावा हायाघाट के 2 स्कूल शामिल है। इसके साथ ही सिंहवाड़ा, बिरौल, बहेड़ी और हनुमान नगर के एक एक स्कूल के अलावा सदर और घनश्यामपुर प्रखंड में संचालित एक एक मदरसा का नाम शामिल है।

डीपीओ एसएसए मो. मुस्तफा जमाल ने कहा कि जांच के क्रम में इन स्कूल एवं मदरसों को बंद पाया गया था। बहादुरपुर प्रखंड में रेड रोज एकेडमी, आजाद पब्लिक स्कूल, एमटी इंटरनेशनल स्कूल और मिथिला पब्लिक स्कूल का नाम शामिल है। जाले प्रखंड के अक्षर ज्योति कमतौल, अमर विद्या भारती घोघड़डिहा, डीपीटी मेमोरियल पब्लिक स्कूल ब्रह्मपुर, जाले हाई स्कूल जाले, सरस्वती पब्लिक स्कूल चंदौना, एसबीबी जे हाई स्कूल लतराहा, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के अलावा मदरसा दारूल उलूम सबीबुल फलाह जाले व मदरसा अहमदिया करीमी सुपौलिया जाले का नाम शामिल है।

वहीं हायाघाट प्रखंड में होली फेथ इंग्लिश स्कूल सुरहाचट्टी और आस्था शिक्षण संस्थान अनंदपुर। सदर प्रखंड में गुरुकुल सेवा आश्रम नैनाघाट और मदरसा जहिरूल इस्लाम शहबाजपुर के अलावा सिंहवाड़ा प्रखंड के दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल करिकट्टा बहेड़ी और हनुमाननगर प्रखंड के स्टूडेंट करियर स्कूल फुलवारिया के अलावा घनश्यामपुर प्रखंड में मदरसा बनात बुद्धि इनायतपुर का नाम शामिल है।


