Home Featured डॉ० अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है पीएम का सबका साथ सबका विकास की सोच : सांसद।
Featured - मुख्य - December 6, 2024

डॉ० अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है पीएम का सबका साथ सबका विकास की सोच : सांसद।

दरभंगा: डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महज़ एक कानूनविद ही नहीं थे बल्कि एक समाज सुधारक के रूप में भी उनकी प्रासंगिकता आज भी सर्वमान्य है। संपूर्ण विश्व में जहां कहीं भी विषमतावादी,भेदवाद, छुआछूत मौजुद है। ऐसे समस्त समाज को दमन शोषण तथा अन्याय से मुक्त करने में डॉक्टर अंबेडकर का दृष्टिकोण उज्ज्वल संदेश प्रशस्त करता है। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्माण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उपरोक्त बातें सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कही।

Advertisement

सांसद डॉक्टर ठाकुर ने अंबेडकर को भारतीय बहुज्ञ कुशल विधिवेता एक प्रखर अर्थशास्त्री तथा महान् चिंतक बताते हुए कहा कि सामाजिक विषमता के नाम पर उन्होंने जो संघर्षों किया वह सदैव जीवंत रहेगा। सांसद डॉक्टर ठाकुर ने आधुनिक युवाओं से डॉक्टर अंबेडकर के जीवन चरित्र को आत्मसात् करने का आह्वान किया।

Advertisement
Share