Home Featured तालाब में डूबने से किशोर की मौत।

तालाब में डूबने से किशोर की मौत।

दरभंगा: सोमवार को जिले के केवटी थाना क्षेत्र के लालगंज पंचायत स्थित बाढ़ पोखर गांव में पोखर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान दहीपुरा गांव के शिक्षक सुनील कुमार यादव के 17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार यादव के रूप में हुई है।

Advertisement

घटना के संबंध में बताया गया है कि वह दोपहर करीब 12 बजे अपने साथियों के साथ उक्त पोखर में नहाने गया था। इसी क्रम में वह अधिक पानी में चला गया। वहां से वह निकल नहीं सका। इसकी जानकारी साथियों ने तुरंत परिजनों को दी। जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे, तब तक उसका दम घुट चुका था। ग्रामीण ने मशक्कत कर शव को पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही केवटी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। परिजनों तथा ग्रामीणों के पोस्टमार्टम से इनकार करने पर पुलिस ने उनके आग्रह पर पंचनामा बनाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया। अंकित ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई अंकुश कुमार यादव है।

Advertisement
Share