Home Featured तालाब में डूबने से किशोर की मौत।

तालाब में डूबने से किशोर की मौत।

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा नगर पंचायत स्थित घोड़दौड़ पोखर में सोमवार देर शाम एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान घोड़दौड़ निवासी कमलेश साह के 14 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है।

Advertisement

वह गांव के प्राथमिक विद्यालय भगवतीपुर में चौथी कक्षा का छात्र था। सोमवार को वह अपने दोस्तों के साथ घर से डेढ़ किलोमीटर दूर पोखर किनारे पहुंचा। वहां कपड़े उतारकर नहाने लगा। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

Advertisement

सूचना मिलने पर ग्रामीण और स्वजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार सुबह डीएमसीएच भेज दिया गया। मृतक चार भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था।

Advertisement
Share