Home Featured तीन बच्चों की मां ने नाबालिग से की समलैंगिक शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

तीन बच्चों की मां ने नाबालिग से की समलैंगिक शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता नाबालिग तीन बच्चों की मां से समलैंगिक शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि तीन बच्चों की मां ने एक नाबालिग लड़की से शादी कर ली और उसे पत्नी बना लिया।

Advertisement

हलांकि पुलिस ने तीन बच्चे की मां, उनके पति और नाबालिग बच्ची को बरामद कर लिया है। पुलिस के द्वारा तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से तीन बच्चे की मां और उसके पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जाता है कि नाबालिग बच्ची बड़ी बहन की ननद है।

Advertisement

वह पिछले दो वर्षों से नाबालिग बच्ची के संपर्क में थी। परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। दोनों मोबाइल से बात करते रहती थी। तीन बच्चे की मां कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के पताही गांव के रहने वाले कृष्णा मांझी की पत्नी कृति देवी हैं। उसका पति राजस्थान में मजदूरी करता है। महिला की शादी 11 वर्ष पूर्व कृष्ण मांझी से हुई थी।

Advertisement

पति ने बताया कि वह हमें बार-बार धमकी देती है कि उन्हें छोड़ देंगी, लेकिन अपनी प्रेमिका को नहीं छोड़ सकती हैं। उसको 09 वर्ष, 06 वर्ष का दो लड़का है एवं 04 वर्ष एक लड़की है। नाबालिग बच्ची के पिता ने 06 अप्रैल 25 को बहेड़ी थाना में पुत्री के अपहरण का आवेदन दिया था। 11 अप्रैल को थाना में मामला दर्ज किया गया, लेकिन इस बीच दोनों समलैंगिक पति-पत्नी गुप्त रूप से शादी कर राजस्थान चली गई थी। मामले को लेकर जब पति को जानकारी हुई, तो उसने पत्नी के साथ मारपीट भी की, लेकिन पत्नी प्रेमिका को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई।

Advertisement

परिजनों को जैसे ही राजस्थान में होने की जानकारी मिली वह लोग उसे लाने वहां गए। आने के दौरान ट्रेन से रास्ते में ही दोनों उतरकर दिल्ली चले गए। फिर इन लोगों को बहला-फुसलाकर घर लाया गया। शनिवार की सुबह पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने दोनों पति-पत्नी को जेल भेज दिया है।

Advertisement

वहीं नाबालिग बच्ची को जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। नाबालिग बच्ची की मां ने बताया कि जब उनके घर आई थी, तो वह समझी की बड़ी बेटी की ननद है। मान सम्मान के साथ रखी और सम्मान के साथ विदाई भी की। यदि मालूम होता कि उनकी छोटी पुत्री के साथ इस तरह की गंदा काम करेगी, तो उसे घर में आने नहीं देती। हालांकि अब पुलिस को बयान दे रही है कि वह अपने पति के साथ रहेगी।

Advertisement

वहीं नाबालिग बच्ची भी बोल रही है कि वह अपने माता-पिता के साथ ही रहेगी। मां ने बताया कि उनकी बड़ी पुत्री और दामाद भी इन लोगों की हरकत से अचंभित हैं। हलांकि अभी बच्ची नाबालिग है बालिग होने के बाद क्या करती है, वह तो समय ही बताएगा।

Share