Home Featured तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से दुकानदार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से दुकानदार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने एक दुकानदार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बीच सड़क पर गिर गए, सिर फट गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। विरोध में परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। घटना जयंतीपुर दाथ चौक एसएच-56 की है।

Advertisement

मृतक भुट्टा मियां रूपनगर के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि बेनीपुर से दुकान का सामान खरीदकर लौट रहे थे। तेज धूप और गर्मी से परेशान होकर जयंतीपुर चौक पर सत्तू पीने के लिए रुके थे। इस दौरान ओवर स्पीड बाइक(BR 07 AR 5327) ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के रॉबिन पासवान के तौर पर हुई है।

Advertisement

मृतक की पत्नी मुन्नी खातून ने बताया कि पति के सहारे ही घर चल रहा था। छह बेटियों में से 4 की शादी हो चुकी है। बेटा नहीं है। अब 2 बेटियों की शादी कैसे होगी। घर में कोई और कमाने वाला नहीं है।

Advertisement

मामले की सूचना पर बहेड़ा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी और अलीनगर अंचल प्रशासन कुमार शिवम मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। मामले की छानबीन की जा रही है।

Advertisement
Share