Home Featured तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से शिक्षक की मौत, परिवार में छाया मातम।

तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से शिक्षक की मौत, परिवार में छाया मातम।

दरभंगा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टीचर को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना दरभंगा-सुपौल-बेनीपुर मुख्य मार्ग की है।मृतक की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कसरौड़ निवासी ललन यादव के पुत्र रविंद्र यादव(29) के तौर पर हुई है। केवटी प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय में पोस्टिंग थी।

Advertisement

परिजनों ने बताया कि रविन्द्र यादव रेलवे की‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ नौकरी को छोड़कर 2024 में बीपीएससी‎ परीक्षा पास करके टीचर बने थे। रविवार सुबह बिना किसी जानकारी दिए घर से निकले थे। मौत की खबर सुनते ही परिवार के सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

वहीं, थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Advertisement
Share