
Home Featured दरभंगा में ठंड के बढ़ते प्रकोप के कारण बढ़ाई गई सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों की छुट्टी।
दरभंगा में ठंड के बढ़ते प्रकोप के कारण बढ़ाई गई सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों की छुट्टी।
दरभंगा: दरभंगा में ठंड एवं शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। इसी को देखते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा आठ तक के शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक का आदेश जिलाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी द्वारा दिया गया था।

ठंड के प्रकोप में बढ़ोतरी को देखते हुए कक्षा आठ तक की छुट्टियों में संशोधन किया गया है। नये आदेश में अब 17 जनवरी से 21 जनवरी तक छुट्टियों को बढ़ाया गया है। सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा आठ तक के शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गयी है।

दरभंगा के जिलाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा नौ एवं ऊपर की कक्षाओं का संचालन पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेगा। साथ ही बोर्ड परीक्षा केलिए संचालित की जा रही विशेष कक्षाओं को इस आदेश से मुक्त रखा गया है।

