Home Featured दरभंगा में ठगी कांड का खुलासा: 23 ग्राम गला सोना के साथ चार गिरफ्तार, बाइक बरामद।
Featured - क्राइम - मुख्य - September 1, 2025

दरभंगा में ठगी कांड का खुलासा: 23 ग्राम गला सोना के साथ चार गिरफ्तार, बाइक बरामद।

दरभंगा: जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झगड़ुआ गांव में हुई ठगी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 23 ग्राम गला हुआ सोना, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल एवं अपराध के समय पहना गया कपड़ा बरामद किया है।

घटना 29 अगस्त को तब हुई थी जब तीन अज्ञात युवकों ने तंत्र-मंत्र का भय दिखाकर एक महिला को भ्रमित किया और उसके घर से सोने के जेवर लेकर अपाचे मोटरसाइकिल से फरार हो गए। इस आधार पर जमालपुर थाना कांड संख्या 58/25 दर्ज किया गया था।

Advertisement

जांच के क्रम में पुलिस ने नौडेगा (थाना बहेड़ी) निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया । जिसकी पहचान शक्ति लालदेव (32 वर्ष), पिता स्व. वीरज लालदेव, राजाबाबू लालदेव (27 वर्ष), पिता पुलकित लालदेव,ज्योतिष लालदेव (26 वर्ष), पिता मनोज लालदेव को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर सोना गलाने वाले सोनार उगन कुमार साह (20 वर्ष), पिता जगन्नाथ साह, सा. बहेड़ी, के रूप में हुई है।

Advertisement

अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उनके घर से 23 ग्राम गला हुआ सोना, घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक तथा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए। चारों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Advertisement

छापेमारी दल में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार (पुअनि),पुअनि. अंजलि कुमारी,स.अ.नि. दीपक कुमार सिंह, चौकीदार बबलू पासवान,चौकीदार विजय पासवान शामिल थे।

Share