Home Featured दरभंगा में बढ़ा बंदरों का आतंक, बंदरों के झुंड ने पुजारी को किया घायल।

दरभंगा में बढ़ा बंदरों का आतंक, बंदरों के झुंड ने पुजारी को किया घायल।

दरभंगा: बंदरों के झुंड ने किलाघाट, शिव मंदिर के पुजारी संजय गिरी को बुरी तरह घायल कर दिया है। संजय गिरी किलाघाट मंदिर के पीछे पुजारी आवास में रहते हैं। जीवन-यापन के लिए वे एक नाश्ते का ठेला भी मंदिर के सामने लगाते हैं।

Advertisement

इसी के तहत वे घर के सामने आंगन में तेल से भरे कराही में नाश्ते की सामग्री तल रहे थे। इसी बीच बंदरों का झुंड आ गया और पानी टंकी पर रखें ईट को गिरा दिया जो ईंट सीधे कराही में गिरा और इसका गरम तेल दूर तक छिलक गया, जिससे नजदीक खड़े संजय गिरी का आधा से अधिक शरीर जल गया। बताया जाता है कि संजय गिरी हाफ पैंट और बनियान में नाश्ता तल रहे थे।

Advertisement

बुरी तरह घायल होने के बाद परिवार के सदस्य और मोहल्ले के लोग उन्हें दरभंगा अस्पताल ले गए, जहां अधिक जल जाने के बाद अस्पताल ने उन्हें पटना ईलाज हेतु रेफर कर दिया, लेकिन आर्थिक कारणों से वे पटना न जाकर के एक निजी नर्सिंग होम में तत्काल इलाज करा रहे हैं, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। उनकी पत्नी के अनुसार बंदरों का झुंड लगातार इस इलाके में आता हैं। खाना का सामान से लेकर अन्य नुकसान कर जाता है।

Advertisement

बराबर पानी का टंकी इत्यादि भी खोल दिया करता था, जिस कारण इन्होंने पानी टंकी पर कई ईंट रखकर उसे मजबूत किया था, लेकिन अधिक संख्या में आए बंदरों ने वह ईंट गिरा दिया, जो दीवार से टकराते हुए सीधे खौलते कराह में गिर गया और उनके पति घायल हो गए। बताया जाता है कि जब लोगों ने बंदरों को भगना चाहा तो भारी संख्या में आए बंदरों ने वहां उपस्थित लोगों को खदेड़ दिया। आनन-फानन में परिवार एवं मुहल्ले के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement
Share