Home Featured दरभंगा में 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में बदले अधिकारी।

दरभंगा में 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में बदले अधिकारी।

दरभंगा: जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने 13 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। इस संबंध में जारी आदेश में सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है। तबादले के बाद कई थानों में नए पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।

Advertisement

जारी आदेश के अनुसार एसआई शिवानी सिंह को सदर थाना से फेकला, एसआई कोमल कुमारी को बहादुरपुर से पतोर, एसआई प्रियंका कुमारी को बहेड़ा से केवटी और एसआई ज्योति कुमारी को सदर से जमालपुर थाना भेजा गया है। वहीं एएसआई रिया सिन्हा का बहेड़ा से बड़गांव तथा एसआई विद्यानंद साफी का हवाई अड्डा थाना से बहेड़ा थाना स्थानांतरण किया गया है।

इसी क्रम में एसआई अब्दुल हकीम कमाली को पुलिस केंद्र दरभंगा से बहेड़ा थाना, एसआई सुशील कुमार राय को बड़गांव से लहेरियासराय और एसआई दीपक कुमार चौधरी को जमालपुर से बहादुरपुर थाना भेजा गया है। एसआई विनीता कुमारी को पुलिस केंद्र से सदर थाना में पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा एसआई रविन्द्र भारती को सिमरी थाना, एसआई रणधीर कुमार को सकतपुर थाना तथा विकास कुशवाहा को पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है।

एसएसपी के आदेश के बाद इन पदाधिकारियों के स्थानांतरण से संबंधित थानों की पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव होगा। नई तैनाती के बाद अधिकारियों के सामने संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी होगी।

Share