Home Featured दरभंगा में 18 वर्षीय छात्र लापता परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका, चार संदिग्ध हिरासत में।

दरभंगा में 18 वर्षीय छात्र लापता परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका, चार संदिग्ध हिरासत में।

दरभंगा: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का एक छात्र 14 अगस्त से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए गांव के ही पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

कोचिंग से लौटते समय हुआ लापता
खानपुर निवासी 18 वर्षीय कृष्ण कुमार मंडल 14 अगस्त की दोपहर 1 बजे सुपौल बाजार स्थित प्रिंस आर्ट कोचिंग सेंटर पढ़ने के लिए घर से निकला था। देर शाम करीब 6-7 बजे के बीच जब मां मधु देवी ने फोन किया तो कृष्ण ने बताया था कि कोचिंग खत्म हो गया है और वह घर लौट रहा है। इसके बाद से ही उसका कोई पता नहीं चला। बार-बार फोन मिलाने पर उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ पाया गया।

Advertisement

परिजनों ने जताई हत्या या मानव तस्करी की आशंका
छात्र की मां मधु देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गांव के शिवनाथ झा, विजय पंडित, सोनू मंडल, दानिश और उत्तर प्रदेश निवासी बलराम ने षड्यंत्र रचकर कृष्ण का अपहरण किया है। परिजनों को आशंका है कि ये लोग अवैध धंधे में संलिप्त हैं और उनके बेटे की हत्या कर सकते हैं या उसे बेच सकते हैं।
लापता कृष्ण कुमार तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। उसके पिता मजदूरी करने के लिए मुंबई में रहते हैं।

Advertisement

पुलिस ने चार संदिग्धों को पकड़ा
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में खोज अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारी का कहना है कि लापता छात्र कृष्ण कुमार मंडल को जल्द ही बरामद कर मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

Advertisement

Share