Home Featured दो लोगों के झगड़े के बीच तीसरे ने आकर कर दी फायरिंग, दहशत में ग्रामीण।

दो लोगों के झगड़े के बीच तीसरे ने आकर कर दी फायरिंग, दहशत में ग्रामीण।

दरभंगा: जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के रजौली गांव में मंगलवार की रात गोली चलने की खबर सामने आयी है। इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में हैं।

बताया जाता है कि यहां आपसी वर्चस्व में दो गुटों के बीच चल रहे झगड़े में तीसरे ने आकर गोली चला दी। हालांकि गोली से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Advertisement

दअरसल रजौली के ललन कुमार एवं मकसूदपुर के राजा यादव के बीच किसी बात को लेकर मंगलवार की रात रजौली गांव में ही झगड़ा हो रहा था। दोनों एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दे रहे थे।

इतने में ही खबर पाकर पड़ोस के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी एक युवक बाइक से आया और कमर से पिस्तौल निकालकर दो राउंड हवाई फायर कर दिया। लोग गोली की आवाज सुन घरों में दुबक गए।

Advertisement

हालांकि जान बचाकर भागे राजा ने पुलिस को बुलाकर कहा कि वह दुकान पर चिप्स खा रहा था। इतने में ललन एक अन्य साथी के साथ बाइक से आया और उससे चिप्स मंगा। नहीं देने पर पीछे बैठे युवक ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलाने वाले को वह नहीं पहचानता है।

Advertisement

राजा के अनुसार घटनास्थल से पुलिस ने एक कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया है। इस घटना के बाबत राजा ने ललन एवं उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी है।

Share