Home Featured नदी किनारे चल रहे शराब के भट्टी को पुलिस ने किया ध्वस्त, कारोबारी फरार।

नदी किनारे चल रहे शराब के भट्टी को पुलिस ने किया ध्वस्त, कारोबारी फरार।

दरभंगा: जिला के एपीएम थाना क्षेत्र के दिघरा गांव में पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। करेह नदी किनारे अवैध रूप से चल रही देशी शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। जमीन के नीचे छुपाकर रखी गई 3000 लीटर तैयार देसी शराब को नष्ट कर दिया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए।

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली थी कि करेह नदी किनारे अवैध शराब बनाई जा रही है। यहां से छोटे-छोटे शराब कारोबारियों को सप्लाई की जाती थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने नदी किनारे सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान जमीन के नीचे छुपाकर रखी गई शराब बरामद हुई।

Advertisement

साथ ही सोनकी थाना क्षेत्र के पांता गांव में भी छापेमारी की गई। वहां भट्ठी में तैयार हो रहे लगभग 1000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को भी नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने शराब बनाने में इस्तेमाल हो रहे सभी उपकरण जब्त कर लिए हैं।

Advertisement

एपीएम थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि दिघरा गांव में करेह नदी किनारे अवैध देशी शराब का निर्माण हो रहा था। सूचना पर छापेमारी कर जमीन के नीचे छुपाकर रखी गई 3000 लीटर शराब नष्ट की गई। शराब बनाने के सभी उपकरण जब्त कर लिए गए हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Share