
नदी थाना क्षेत्र से 1 देसी कट्टा व 4 कारतूस के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार।
दरभंगा: अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान में नदी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। छापेमारी में 1 देसी कट्टा व 4 जिंदा कारतूस बरामद कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में उसरी गांव का मदन कुमार व सहरसा जिले के सुखासन गांव के विकास कुमार यादव, संजय यादव व सुनील यादव शामिल हैं। गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई।थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास व हथियार का स्रोत-उद्देश्य जांचा जा रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अपराध व अवैध हथियारों पर अभियान जारी रहेगा।


