Home Featured नल – जल का कनेक्शन टूटने से आक्रोशित लोगों ने थाना परिसर में किया हंगामा।
Featured - क्राइम - मुख्य - December 16, 2024

नल – जल का कनेक्शन टूटने से आक्रोशित लोगों ने थाना परिसर में किया हंगामा।

दरभंगा: नाका छह थानाध्यक्ष से आक्रोशित एक दर्जन से अधिक लोगों ने सोमवार को थाना परिसर में पहुंचकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि नाका छह के थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस ने सौ परिवार के नल जल का कनेक्शन तोड़ दिया।

Advertisement

इसकी वजह से रविवार की शाम चार बजे से अब तक लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। हालांकि थाना परिसर में हो हल्ला करने किए जाने के बाद समझाकर लोगो शांत कर दिया गया। नलकूप की रिपेयरिंग की जा रही है।

स्थानीय दया देवी, निरंजन कुमार, सरोज पासवान, आरती देवी आदि ने बताया कि रविवार की शाम 4 बजे नाका 6 के परिसर को बांस के जाफरी से घेरने के लिए नाका 6 के पीछे नाला पर प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत लगाए गए लगभग 100 घरों के नलकूप को तोड़ दिया गया। इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

Advertisement

लोगों का कहना है कि कल शाम से ही उन्हें पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसकी शिकायत स्थानीय लोग थानाध्यक्ष और वार्ड पार्षद से कर चुके हैं। वार्ड पार्षद ने बताया कि थानाध्यक्ष से बात हुई है। लोगों को समझाकर घर भेज दिया गया है। आज ही नल को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

Advertisement
Share