Home Featured नवनियुक्त प्रखंड कृषि अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।
Featured - मुख्य - March 3, 2025

नवनियुक्त प्रखंड कृषि अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

दरभंगा: जिले के हायाघाट प्रखंड के अंतर्गत पंचायत बौराम के तहत मकसूदपुर गांव में नवनियुक्त प्रखंड कृषि अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisement

नीरज कुमार झा जिला उद्यान पदाधिकारी और सत्येंद्र प्रसाद उपनिदेशक सूचना जनसंपर्क ने संयुक्त रूप से सभी नवनियुक्त प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को सब्जी खेत में ले जाकर उनके उत्पादन से संबंधित विशेष जानकारी दी गई।

Advertisement

जिला उद्यान पदाधिकारी ने कहा कि सब्जी से बेहतर उत्पादन लेने के लिए मिट्टी की तैयारी, बीज का चयन, सिंचाई की व्यवस्था, खाद और उर्वरक, कीट और रोग का प्रबंधन ,फसल की देखभाल देखभाल आदि महत्वपूर्ण प्रक्रिया है,। उन्होंने बिंदुवार विशेष रूप से प्रयोग कर समझाया गया । उन्हें पत्ता गोभी ,फूलगोभी ,परवल एवं गरमा सब्जियों के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया।

Advertisement

उपनिदेशक जनसंपर्क ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं को ठीक से समझे और पारदर्शिता के साथ किसानों को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में उन्हें विस्तृत ढंग से बताया गया। 5 मार्च से सभी नवनियुक्त प्रखंड कृषि अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण केंद्रीय विज्ञान केंद्र जाले में कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा में दिया जाएगा। सभी प्रखंडों में प्रखंड कृषि अधिकारी की नियुक्ति के उपरांत किसानो को काफी लाभ होगा। सरकार के सभी योजनाओं का लाभ उन्हें ससमय मिल सकेगा।

Advertisement
Share