Home Featured नव चयनित कृषि पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।
Featured - मुख्य - March 6, 2025

नव चयनित कृषि पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

दरभंगा: कृषि विज्ञान केंद्र, जाले में दो दिन से चल रहे बिहार सरकार में नवनियुक्त प्रखंड कृषि पदाधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में डॉ दिव्यांशु शेखर, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र, जाले द्वारा जिला में कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से विभिन्न प्रकार की चल रही परियोजनाओ एवं किसानों को हो रही समस्याओं पर विशेष चर्चा प्रेजेंटेशन के माध्यम से किया।

Advertisement

उन्होंने दरभंगा जिला में खेती में होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में विभिन्न प्रकार के प्रत्यक्षण जैसे शून्य जुताई विधि से गेहूं, मसूर, सरसों इत्यादि के प्रत्यक्षण, मखाना एवं सिंघाड़ा, समेकित कृषि प्रणाली, एवं जलवायु के बदलते परिवेश में सब्जियां की पॉलीहाउस के अंदर खेती तथा आम के बागान में सरसों मसूर की अंतर्वरती फसलों का भ्रमण कराया एवं विभिन्न प्रकार के तकनीकों के प्रत्यक्षण से होने वाले फायदों को अच्छे से उनके बारे में बताया। इसके अतिरिक्त सूखा और बाढ़ जैसी परिस्थितियों में विभिन्न वैज्ञानिक विधियों के बारे में भी चर्चा की।

Advertisement

होनहार एवं युवा नवनियुक्त प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने भी अपना पूरा साहस एवं सहयोग से कार्य करने का आश्वासन दिया एवं दो दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत अपना अनुभव कृषि विज्ञान केंद्र के विभिन्न वैज्ञानिकों संप्रति डॉ. प्रदीप कुमार विश्वकर्मा इं. निधि कुमारी एवं डॉ. चंदन कुमार के साथ भी साझा किया।

Advertisement
Share