Home Featured नशे की हालत में छत से गिरकर अधेड़ की मौत।

नशे की हालत में छत से गिरकर अधेड़ की मौत।

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के शमशेरगंज मोहल्ला में शनिवार की देर शाम छत से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान राजेश जोशी(45) के रूप में की गई है। वह स्व. प्रहलाद जोशी का पुत्र बताया जाता है।

Advertisement

बताया जाता है कि नशापान कर वह अपने घर में हंगामा कर रहा था। उसकी हरकत से तंग आकर परिजनों ने पुलिस को बुलाने के लिए किया। गिरफ्तार होने के डर से युवक वहां से फरार होने के लिए अपने घर की छत से दूसरे की छत पर कूदने का प्रयास किया। इस दौरान पांव फिसलने से वह नीचे गिर गया। बताया जाता है कि घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई।

Advertisement

सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। मौके पर पहुंचे नगर थाना के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से यह जानकारी दी गई।

Advertisement
Share