Home Featured नाबालिग के अपहरण मामले में युवक दोषी करार।
Featured - क्राइम - मुख्य - November 23, 2024

नाबालिग के अपहरण मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम कोर्ट के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार ने बहेड़ा थाना के एक गाँव की एक नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी, बहेड़ा थाना क्षेत्र के मौजमपुर के कमलेश महतो को भादवि की धारा 366 (अ) में दोषी करार दिया है।

Advertisement

दोषी करार दिए गए महतो को कोर्ट ने मंडल कारा भेज दिया और सजा के बिन्दु पर अभियोजन पक्ष एवं बचाव पक्ष की ओर से बहस के लिए तथा सजा की अवधि निर्धारण के लिए 28 नवम्बर की तिथि निर्धारित की गई है।

Advertisement

विशेष लोक अभियोजक संजीव कुमार कुंवर ने बताया कि 19 अगस्त 12 की रात्रि में अभियुक्त महतो ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया। जिसकी जानकारी मिलने पर अपहृता के दादा के प्रथम सूचना पर एससीएसटी थाना में प्राथमिकी संख्या 20/12 दर्ज की गई।

Advertisement
Share