Home Featured नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में युवक गिरफ्तार।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में युवक गिरफ्तार।

दरभंगा: मनीगाछी नेहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी मनीष मंडल को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना बुधवार दिन करीब 12 बजे की है। बताया जाता है कि दिन के करीब 12 बजे नेहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की शौच के लिए नहर किनारे निकली।

Advertisement

इसी दौरान सुनसान पाकर बहेड़ा थाना क्षेत्र के बड़की तरौनी निवासी स्व उमेश मंडल का पुत्र मनीष ने उसे कपड़े से मुंह बंद कर नजदीक के एक गाछी में ले जाकर दुष्कर्म कर भाग निकला। इस घटना से बदहवास लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

Advertisement

इस घटना को सुनकर आक्रोशित परिजनों ने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर उस युवक की तलाश शुरू कर दी। तलाशी में उस युवक को लोगों ने पकड़ लिया। इधर 112 नंबर की पुलिस गाड़ी भी उसे खोजते हुए वहां पहुंची तो लोगों ने दुष्कर्मी युवक को पुलिस को सौंपा।

Advertisement
Share