Home Featured “नीतीश जी, लड़कियों के लिए कानून मत बनाइए”: पति की वीडियो अपील के बाद सुसाइड, 25 लाख डिमांड का आरोप।

“नीतीश जी, लड़कियों के लिए कानून मत बनाइए”: पति की वीडियो अपील के बाद सुसाइड, 25 लाख डिमांड का आरोप।

दरभंगा: समस्तीपुर के विश्वजीत कुमार (31) ने पत्नी के कथित झूठे मुकदमों व प्रेमी की साजिश के आरोप में सुसाइड से पहले वीडियो बनाया। इसमें कहा, “नीतीश जी, लड़कियों के लिए कानून मत बनाइए। मेरी पत्नी प्रेमी संग मुझे मारना चाहती है।” 10 साल पहले सोनाली से शादीशुदा विश्वजीत के दो बेटियां (8 व 5 वर्ष) हैं।11 जनवरी को पत्नी के फोन पर ससुराल गए, विवाद हुआ। 12 जनवरी रात सड़क पर घायल मिले।

Advertisement

स्थानीय अस्पताल से दरभंगा के आरबी मेमोरियल ले जाए गए, जहां 20 जनवरी रात 10 बजे मौत हो गई। बुधवार को DMCH में पोस्टमॉर्टम हुआ।भाई इंद्रजीत ने कहा, “सोनाली 5 साल से मायके में, 25 लाख मांगती थी। ससुर राज नारायण राय मानसिक प्रताड़ना देते। 2 साल पहले दहेज केस किया। पंचायतें बेअसर रहीं।” परिजनों ने सोनाली व ससुराल पक्ष पर कार्रवाई व निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस जांच में जुटी है।परिजनों में शोक व आक्रोश का माहौल है।

Advertisement
Share