
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन।
दरभंगा: भाजपा जिला उत्तरी के अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना के नेतृत्व में लहेरियासराय रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेल ट्रैक पर पंडित दीनदयाल का चित्र रखकर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केवटी के विधायक डॉ0 मुरारी मोहन झा ने कहा कि भारतीय राजनीति में अंत्योदय के सिद्धांत को स्थापित करने वाले दीनदयाल जी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। दीनदयाल जी के विचार और सिद्धांत देशवासियों को सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। वे एकात्म मानवतावाद और अंत्योदय के सिद्धांतों लोगों को देश तथा वंचितों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया और वह सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति बने रहेंगे।

भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संघ के स्वयंसेवक से लेकर भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष तक, माँ भारती के गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन इस देश को समर्पित किया। भारतीय राजनीति में अंत्योदय के सिद्धांत को स्थापित करने वाले दीनदयाल जी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। कार्यक्रम का संचालन अंकुर गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रवण महतो ने किया।

कार्यक्रम में अभयानंद झा ,अंकुर गुप्ता, राजेश रंजन अविनाश साह, अशोक नायक, मुकुंद चौधरी, सुनील कुमर ,सुबोध चौधरी, श्रवण महतो, संतोष पोद्दार, सुशील झा, सुंदरलाल चौधरी, गोविंद झा, प्रेम कुमार मिश्र रिंकू, सुधांशु कुमार, संजीव गुप्ता, मीरा देवी नरेश राम, रमेश प्रसाद, संतोष पासवान, राहुल पासवान, राजू पासवान, जगन्नाथ सहनी,अनिल सिन्हा, सौरभ कुमार, अभिषेक सोनु, राकेश झा, गुलशन कुमार आदि उपस्थित थे।


