Home Featured पथ निर्माण कंपनी के कर्मियों के साथ लूट मामले में दो गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - June 28, 2024

पथ निर्माण कंपनी के कर्मियों के साथ लूट मामले में दो गिरफ्तार।

दरभंगा: बाजिदपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को सड़क निर्माण कंपनी के कर्मियों के साथ लूट पाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों द्वारा उसके पैतृक गांव बाजिदपुर थाना क्षेत्र के चक्का गांव से नाटकीय ढंग से की गई। सादे लिबास में पुलिस बल के जवानों ने उसके घर पहुंच कर उसकी गिरफ्तारी की। लूट पाट की घटना गत 20/21 की रात जतुका पैकटोल पंचायत के पैकटोल गांव में सड़क निर्माण में लगे कर्मचारियों के साथ घटी थी। बताया जाता है कि बदमाशों ने निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों के साथ लूटपाट की तथा उसके जेसीबी एवं अन्य संपत्तियों को क्षति पहुंचाई।

Advertisement
Share