
पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाव के कर्मियों का अवकाश रद्द।
दरभंगा: जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि सरकार के अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के द्वारा बिहार सरकार के सभी असैनिक/पुलिस सेवा के कर्मियों को अपने पदस्थापन स्थल पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

राज्य सरकार के सभी असैनिक/पुलिस सेवा के पदाधिकारियों/कर्मियों के सामान्यतया अवकाश को स्वीकृत नहीं करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। उक्त के आलोक में दरभंगा जिला अन्तर्गत पदस्थापित सभी विभाग के जिला स्तरीय/अनुमंडल स्तरीय/ प्रखंड स्तरीय/तकनीकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभाग के पदाधिकारियों/कर्मियों का सभी प्रकार के सामान्यतया अवकाश अगले आदेश तक रद्द किये जाते है एवं निदेशित किया जाता है कि अत्यंत अपरिहार्य परिस्थितियों में अधोहस्ताक्षरी से मिलकर पूवार्नुमति लेकर ही अवकाश में जायेंगे। बिना पूर्वानुमति प्राप्त किये अवकाश में रहने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी/कर्मी के विरूद्ध नियमानुसार कठोर अनुशासनिक कारवाई की जायेगी।


