Home Featured पुलिस की पिटाई से घायल युवक डीएमसीएच में भर्ती, एसएसपी ने दिया जांच का आदेश।

पुलिस की पिटाई से घायल युवक डीएमसीएच में भर्ती, एसएसपी ने दिया जांच का आदेश।

देखिए वीडियो भी  

दरभंगा: दरभंगा जिले के मब्बी थाना की पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस वालों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की है। वो चिल्लाता रहा लेकिन पुलिस को उस पर रहम नहीं आया। पिटाई से घायल युवक का ईलाज फिलहाल डीएमसीएच में चल रहा है। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है।

Advertisement

पुलिस की पिटाई से घायल युवक मब्बी थानाक्षेत्र के हरिपुर गांव का निवासी 28 वर्षीय मिथुन कुमार मांझी है। घायल मिथुन ने बताया कि वह अपने घर से बाजार समिति की तरफ जा रहा था। बाजार समिति चौक के पास सड़क दुर्घटना के कारण जाम लगा हुआ था। उसे एक पुलिस वाले ने साइड से जाने को कहा। मिथुन पीछे एनएच पर आ गया। पर वहां दोनों तरफ ट्रक आगे पीछे हो रहा था। इसलिए मिथुन वहां रुक गया। इसी को देखकर पुलिस ने उसे थप्पड़ जड़ दिया और गाली दे दी। मिथुन ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस वालों ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

Advertisement

मिथुन ने बताया कि उसे थाने ले जाकर थानाध्यक्ष के सामने पीटा गया। थानाध्यक्ष ने खुद भी उसे पीटा। सबसे ज्यादा उसके सर पर पिटाई की गयी। इस कारण उसका एक कान दर्द कर रहा था और एक आंख से दिखाई भी नहीं दे रहा था।

Advertisement

इधर इस घटना पर एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच का जिम्मा सदर एसडीपीओ को सौंपा है। एसएसपी ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर सख्त कारवाई की जाएगी।

Share