Home मुख्य पुलिस के विशेष अभियान में एक रात में ही हुई 63 गिरफ्तारियां।
मुख्य - July 31, 2016

पुलिस के विशेष अभियान में एक रात में ही हुई 63 गिरफ्तारियां।

unnamed (7)

दरभंगा: शनिवार देर रात से शुरू करके जिला पुलिस ने रात भर स्पेशल अभियान चलाया और 63 लोगों को गिरफ्तार किया। एसएसपी सत्यवीर सिंह ने कहा कि फरार वारंटियों की धर-पकड़ के लिए ये खास अभियान चला। 103 गैर-जमानतीय व 21 जमानतीय वारंटों का भी निष्पादन हुआ। इधर, बहादुरपुर थानाध्यक्ष देवानंद राउत ने कहा कि उनके थाना क्षेत्र से चार वारंटी गिरफ्तार हुए हैं। इनमें बलभद्रपुर नवटोल के सोनू झा पिता रामाश्रय झा, बिटू झा पिता रामपुनीत झा के अलवा रसलपुर के सुरेंद्र यादव पिता रामसागर यादव तथा ओझौल के नमोनाथ चौधरी पिता जानकी चौधरी शामिल हैं।

Share

Leave a Reply