Home Featured प्रशिक्षण नहीं होने से नाराज वार्ड सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया हंगामा।
Featured - मुख्य - November 11, 2024

प्रशिक्षण नहीं होने से नाराज वार्ड सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया हंगामा।

दरभंगा: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रखण्ड मुख्यालय में वार्ड सदस्यों के लिए आयोजित एक दिवसीय गैर अवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण नहीं होने से नाराज वार्ड सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय में हंगामा किया।

Advertisement

वार्ड सदस्य संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष सह मांउबेहट पंचायत के उप मुखिया पप्पू पासवान के नेतृत्व में प्रखण्ड मुख्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर घंटों हंगामा व प्रखण्ड प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी किया। वार्ड सदस्यों का विरोध इस बात का था कि पंचायत के मुखिया बिना कार्यकारणी की बैठक किए ही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायती राज पदाधिकारी की मिलीभगत से योजना चलाते हैं और राशि का भुगतान करवा लेते हैं।

Advertisement

साथ ही उनलोगों ने योजनाओं का क्रियान्वित करने, अनुरक्षण मद की राशि का भुगतान नहीं करने, मानदेय का भुगतान नहीं होने, गत 26 जनवरी 2022 के बाद एक भी पंचायत में कार्यकारणी की बैठक नहीं होने सहित कई अन्य विषयों को लेकर भी विरोध जताया। कई वार्ड सदस्यों ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर अगर इन विषयों का सहानुभूति पूर्वक समाधान प्रखंड प्रशासन द्वारा नहीं किया गया, तो प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन आमरण अनशन किया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण दो शिफ्टों में हुई है। कुछ वार्ड सदस्य बेवजह राजनीति कर रहे हैं।

Advertisement
Share