Home Featured प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली शोभायात्रा पर पथराव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली शोभायात्रा पर पथराव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा।

दरभंगा: दरभंगा में एकबार फिर असामाजिक तत्वों द्वारा सौहार्द बिगाड़ने के मंसूबो पर प्रशासनिक तत्परता ने पानी फेर दिया। प्रशासनिक तत्परता के कारण कोई बड़ी घटना नहीं हो सकी।

Advertisement

दरअसल, जिले के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के भपूरा में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की बात सामने आई है। इस पथराव में चार बाइक क्षतिग्रस्त हो गये। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

Advertisement

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि श्रीराम शोभा यात्रा नारेबाजी करते हुए भ्रमण कर रही थी। तभी कुछ लोगों ने शोभा यात्रा पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिसमें कई लोग चोटिल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया। घटना की सूचना मिलने पर सिटी एसपी सागर कुमार के अलावा सदर एसडीपीओ अमित कुमार एवं सदर एसडीओ चंद्रिमा अत्रि भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया असामाजिक तत्वों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तारी केलिए छापेमारी की जा रही है।

Share