
फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश।
दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पुरखोपट्टी गांव में एक विवाहित का शव फंदे से लटका मिला। शव का पैर जमीन से सटकर मुड़ा हुआ था। मृतिका इसी गांव निवासी अजीत दास की पत्नी ज्योति कुमारी(20) बताई जाती हैं। घटना मंगलवार देर रात की है। बताया जाता है कि राजमिस्त्रत्त्ी का कार्य करनेवाले पति अजीत दास जब रात में घर लौटा तो ज्योति का शव घर में बांस के बल्ले से लटक रहा था।
सूचना पर पहुंची बहादुरपुर थाना की पुलिस ने साड़ी के फंदे को खोलकर मृतिका के शव को नीचे उतारा। प्रत्यदर्शियों का कहना है कि लटके शव का पैर जमीन में सटकर मुड़ा हुआ था। इसके कारण स्थानीय लोग हत्या की आशंका जताते रहे थे। इधर मृतिका की मां बहेड़ी थाना क्षेत्र के पघारी निवासी स्व.ललित दास की विधवा बबीता देवी ने फफकते हुए बताया कि एकमात्र पुत्री के सहारे जीवन गुजार रहे थे। अब वो सहारा भी छिन गया है। उन्होंने बताया कि धूमधाम से डेढ़ वर्ष पहले ज्योति की शादी हुई थी पर बसने से पहले ही परिवार उजड़ गया है। ज्योति आठवीं कक्षा तक पढ़ी थी और वो थोड़ी मंदबुद्धि थी। बहादुरपुर थाना ने मां का बयान दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

