Home Featured फार्मर आईडी मिशन पर डीएम की सख्ती, बहादुरपुर के शिविरों का औचक निरीक्षण।

फार्मर आईडी मिशन पर डीएम की सख्ती, बहादुरपुर के शिविरों का औचक निरीक्षण।

दरभंगा: जिले में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फार्मर आईडी निर्माण एवं ई-केवाईसी कार्य को प्राथमिकता पर कराया जा रहा है।  इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बहादुरपुर प्रखंड के तारालाही एवं औझल पंचायत सरकार भवन में संचालित किसान फार्मर आईडी कैंप का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फार्मर आईडी निर्माण, ई-केवाईसी तथा फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।  उन्होंने राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक सहित संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाते हुए सभी पात्र किसानों का फार्मर आईडी व ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरा कराएं, ताकि योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से किसानों तक पहुंच सके।

Advertisement

जिलाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में दो चरणों में संचालित किया जा रहा है।  उन्होंने किसानों से अपील की कि आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में पहुंचकर फार्मर आईडी बनवाना सुनिश्चित करें।

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ, अंचल अधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Share