
फेक न्यूज पर कठोर कार्रवाई, सोशल मीडिया निगरानी के लिए कार्यशाला आयोजित
दरभंगा: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के मीडिया कोषांग में सोशल मीडिया निगरानी और फेक न्यूज जांच पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सभी अधिकारियों व कर्मियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अफवाहों की जांच और कार्रवाई के तरीके सिखाए गए।

उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद और आईटी मैनेजर ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से फेक न्यूज व वायरल कंटेंट की खोजबीन का प्रशिक्षण दिया। आधुनिक तकनीक के जरिए व्हाट्सएप पर फैलाई जा रही अफवाहों के लिए निर्वाचन आयोग की धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर 24 घंटे निगरानी टीम द्वारा जांच की जा रही है।

मीडिया सेल में टीवी, कंप्यूटर व लैपटॉप जैसे उपकरण स्थापित किए गए हैं, ताकि जिला स्तर पर फेक न्यूज का तत्काल पता लगाया जा सके। यह पहल चुनावी माहौल में अफवाहों को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।


