
Home Featured फॉर्मर रजिस्ट्री निरीक्षण में जिपा ने दिए निर्देश, किसानों को समय पर लाभ दिलाने पर जोर।
फॉर्मर रजिस्ट्री निरीक्षण में जिपा ने दिए निर्देश, किसानों को समय पर लाभ दिलाने पर जोर।
दरभंगा: जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ ने शनिवार को बहादुरपुर प्रखंड के उघड़ा पंचायत का औचक निरीक्षण कर फॉर्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया की समीक्षा की। किसान सलाहकार पंकज झा व हल्का कर्मचारी दीपक कुमार से प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने कार्य और तेज करने का निर्देश दिए।

डॉ. सिद्धार्थ ने पंचायत स्तर पर रजिस्ट्री की प्रगति परखी और टीम को किसानों को समय पर लाभ पहुंचाने का दायित्व निभाने को कहा। उन्होंने क्षेत्रीय किसानों को शीघ्र लाभ मिलने की उम्मीद जताई।

निरीक्षण में सामने आया कि सर्वर तकनीकी खराबी से रजिस्ट्री व केवाईसी में देरी हो रही है। ठंड में बुजुर्गों व महिलाओं को असुविधा हो रही है, लेकिन जिला प्रशासन सर्वर सुधार के प्रयासरत है। स्थानीय किसान भी सहयोगी हैं।

