बच्चे का गेंद कैम्पस में चले जाने पर 55 वर्षीय महिला को पीट कर जख्मी किया।

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रामविलास राय की 55 वर्षीय पत्नी गीता देवी ने अपने के ही पड़ोसी पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उनका पोता शिव कुमार गेंद खेल रहा था। उसी क्रम में गेंद पड़ोसी के कैंपस में चला गया जिसको लेकर गेंद लाने जब शिवकुमार गया तो पड़ोसी से कुछ कहा सुनी हो गयी उसके साथ मारपीट किया गया। जब उसे पिटते देख उसकी दादी गई तो उसके साथ भी आरोपी छोटू कुमार, मनोहर कुमार एवं अन्य तीन चार लोग मिलकर मारपीट करना शुरू कर दिया। इस मारपीट गीता देवी का सर फट गया। लोगों ने उन्हें घायल हालत में डीएमसीएच पहुँचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। बेता पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

