Home Featured बहादुरपुर में हत्या-लूट के दो मामलों में स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी निर्देश, थानाध्यक्ष ने भेजा अनुरोध।

बहादुरपुर में हत्या-लूट के दो मामलों में स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी निर्देश, थानाध्यक्ष ने भेजा अनुरोध।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हत्या व लूट के दो संगीन मामलों में आरोपियों को जल्द सजा दिलाने को पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थानाध्यक्ष प्रशुनजय कुमार ने स्पीडी ट्रायल हेतु दरभंगा न्यायालय को अनुरोध पत्र भेजा। यह एसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर किया गया।

Advertisement

19 सितंबर को पुरुखोंपट्टी आम गाछी में हरिपट्टी निवासी विधवा लालपरी देवी के बेटे रौशन कुमार (12) की संजय शर्मा ने विवाद में पिलर से सिर पर वार कर हत्या कर दी। शव आम बगीचे में मिला। मां के बयान पर 21 सितंबर को एफआईआर दर्ज। आरोपी संजय शर्मा (35) गिरफ्तार, जुर्म कबूल किया।

Advertisement

9 अगस्त को छपरारमठ जाते रेलवे इंजीनियर विंदेश्वर भारती (35, मधुबनी) पर दिलावरपुर गली में तीनों ने पिस्टल से लूट की। विरोध पर सिर पर बट मारा। 2500 रुपये, मोबाइल आदि लूटे। सीसीटीवी व निशानदेही पर सुगंध पासवान (28), कृष्णा कुमार दास उर्फ मक्कू (27) व महादेव मल्लिक (20) गिरफ्तार।

थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों मामलों (कांड 387/25 सहित) में स्पीडी ट्रायल से अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पीड़ित परिवारों को जल्द न्याय मिलेगा।

Share