Home Featured बहु के साथ अश्लीलता करने के आरोपी ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बहु के साथ अश्लीलता करने के आरोपी ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: दरभंगा में ससुर द्वारा अपनी बहू के साथ अश्लील करने का मामला सामने आया है। बहू को अश्लील वीडियो व मैसेज भेजने, उनके साथ गंदी-गंदी बातें करने और दुर्व्यवहार करने के मामले में महिला थाना की पुलिस ने आरोपी अधेड़ उम्र के ससुर को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी बहादुरपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। पीड़ित बहू ने अपने ससुर के खिलाफ महिला थाना में आवेदन देकर शिकायत की थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति बाहर हैं। वह घर में अकेले रह रही थी।

Advertisement

सास का निधन चार साल पहले हो चुका है। अकेले पाकर ससुर उसके साथ दुर्व्यवहार करता था। उसने कहा कि हमसे शरीर में तेल लगवाते थे। मालिश करवाते थे। मालिश करने के वक्त हाथ पकड़ लेते थे। घर का दरवाजा बंद कर देते थे। गंदी-गंदी बातें करते रहते थे। संबंध बनाने के लिए दवाब बनाते थे। कहते थे मेरी बीबी बनकर रहो। जिससे परेशान होकर हमें मायके जाना पड़ा। इतना ही नहीं मुझे अश्लील वीडियो, मैसेज व फोटो भेजा करते थे। इसे लेकर कई बार सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन नहीं माने।

Advertisement

वहीं, महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Share