Home Featured बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विहिप का आक्रोश मार्च।
Featured - मुख्य - December 20, 2025

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विहिप का आक्रोश मार्च।

दरभंगा: बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रविवार को दरभंगा में आक्रोश मार्च निकाला।

सह जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर की अध्यक्षता और जिला सुरक्षा प्रमुख पंकज बारीक के नेतृत्व में निकला यह मार्च दारू भट्टी से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए हजमा चौक पर संपन्न हुआ।कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हिंदू समुदाय की सुरक्षा की मांग की।

Advertisement

राजीव प्रकाश मधुकर ने कहा, “बांग्लादेश में जिहादी तत्वों द्वारा हिंदुओं के मठ-मंदिरों पर हमले हो रहे हैं और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग ने पूरे समाज को झकझोर दिया।” उन्होंने बांग्लादेश सरकार पर सख्त कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए भारत सरकार और पीएम से कड़ा रुख अपनाने की अपील की।मधुकर ने पाकिस्तान, कश्मीर समेत अन्य क्षेत्रों में हिंदुओं पर अत्याचारों का जिक्र करते हुए मानवाधिकार संगठनों के दोहरे मापदंड पर सवाल उठाए।

Advertisement

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश व पाकिस्तान के झंडे जलाए। अंत में हिंदू समाज से एकजुटता की अपील की गई।कार्यक्रम में नगर सह संयोजक शेखर साहनी, गोरक्षा प्रमुख गौतम सिंह, संयोजक शंकर कुमार, जिला मीडिया प्रभारी आदित्य, रणजीत पंडित सहित विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Share