Home Featured बांस काटने को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प, छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।

बांस काटने को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प, छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: सकतपुर थाना क्षेत्र के पोखर भिंडा पंचायत के अवाम गांव में बांस काटने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। गांव के मनोहर कुमार झा ने सकतपुर थाना में छह लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

मनोहर झा ने बताया कि उनके कलम बाग स्थित बस बिट्टी में कुछ लोग जबरन बांस काट रहे थे। इसकी जानकारी उन्हें निगरानीकर्ता महेन्द्र ठाकुर ने दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और बांस काटने से मना किया। इस पर आरोपित भड़क गए। पहले गाली-गलौज की। फिर एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तारडीह पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। जांच की जा रही है।

Advertisement
Share