Home Featured बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर सौंदर्यीकरण व अंतिम सोमवारी मेला को लेकर तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण।
Featured - मुख्य - July 29, 2025

बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर सौंदर्यीकरण व अंतिम सोमवारी मेला को लेकर तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण।

दरभंगा: बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और अंतिम सोमवारी मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने मंदिर परिसर का संयुक्त रूप से भौतिक निरीक्षण किया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना की और दरभंगा जिले के नागरिकों की सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना की।

प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए 44.03 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराए जा रहे हैं। इस परियोजना के तहत पूजा स्थल, स्नान घाट, धर्मशाला, शादी मंडप, पार्किंग क्षेत्र समेत अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Advertisement

जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए फिलहाल पंपिंग सेट लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान नव-निर्मित धर्मशाला के संभावित स्थल का भी जायजा लिया गया। साथ ही परिसर से अतिक्रमण हटाने को लेकर बिरौल अनुमंडल पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

अंतिम सोमवारी पर संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने तालाब के चारों ओर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने, तीन अतिरिक्त कंट्रोल रूम स्थापित करने और मंदिर परिसर के दोनों ओर बैरिकेडिंग एवं माइनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की संख्या में बढ़ोतरी के निर्देश भी दिए गए।

Advertisement

डीएम ने उपस्थित सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि अंतिम सोमवारी से दो दिन पूर्व तक सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं और किसी स्तर पर लापरवाही न हो।

Share