
बालेंदु झा ने युवाओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात।
दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी दरभंगा जिला पश्चिमी के जिला मंत्री सह भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष बालेंदु झा बालाजी ने रविवार को दरभंगा नगर के बेलादुल्ला वार्ड नंबर 3 में युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अजय यादव के व्यावसायिक परिसर में युवा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। इस संबंध में बताते हुए बालेंदु झा ने बताया की प्रधानमंत्री ने अपने आज मन की बात कार्यक्रम में प्राकृतिक आपदा में हताहत हुए लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए सेवा के और संघ से भी संस्थाओं के मदद की चर्चा की। साथ ही बिहार के मुजफ्फरपुर के रतनपुरा गांव में देवकी देवी जिन्हें अब सोलर दीदी के नाम से जाना जाता है, उनकी चर्चा करके देश के सभी महिला उद्यमियों को प्रेरणा देने का कार्य किया है। मन की बात में प्रधानमंत्री जी ने कश्मीर में खेलों के माध्यम से युवाओं को मिल रहे नए अवसर और बदलते कश्मीर की चर्चा के साथ इटली के छोटे से शहर केंपरोटेंडो में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा और कनाडा में प्रभु श्री राम के भव्य प्रतिमा के अनावरण की चर्चा कर पूरे विश्व में राम और रामायण के बढ़ते प्रभाव से हम समस्त देशवासियों को अवगत कराने का कार्य किया है।
इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, सदर मंडल अध्यक्ष शशि भूषण चौधरी नेहरू जी, सोशल मीडिया के जिला सहसंयोजक दीपक खरगा, अजीत कुमार मिश्रा, अटल चौधरी, नंदकिशोर यादव, कुणाल सिंह, राजकुमार महतो अखिलेश यादव आदि युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


