
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने किया दत्तक ग्रहण संस्थान का औचक निरीक्षण।
दरभंगा: गुरुवार को बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सुग्रीव दास ने शहर के लहेरियासराय अवस्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आवासित बच्चों के रख रखाव एवं कार्यालय संचालन का विशेष रूप से निरीक्षण किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना कुमारी ने बताया कि श्री दास द्वारा निरीक्षण के क्रम में बच्चों के विषय मे जानकारी ली गयी तथा उनके रख रखाव एवं उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही आवासित विशेष बच्चे केलिए विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। श्री दास द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए इसे और बेहरर बनाने में अपने तथा विभाग के स्तर पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया। इस दौरान बाल संरक्षण पदाधिकारी राजीव रंजन ग्रेन एवं संस्थान के अन्य कर्मी भी मौजूद थे।


