Home Featured बिहार में कानून का नहीं, अपराधियों का राज: भाकपा।

बिहार में कानून का नहीं, अपराधियों का राज: भाकपा।

दरभंगा: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हुई निर्मम हत्या से शोकाकुल सहनी परिवार से मिलने गुरुवार को यहां पटना से भाकपा नेताओं की टीम पहुंची। इस टीम में भाकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य ओमप्रकाश नारायण, प्रमोद प्रभाकर एवं दरभंगा जिला सचिव नारायणजी झा आदि थे। भाकपा नेताओं ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि बिहार में कानून की नहीं अपराधियों का राज है।

Advertisement

बिहार में विधि व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर है। बिहार की पुलिस कमाने खाने और नोट बनाने में मस्त है। मौके पर राज्य परिषद सदस्य राम नरेश राय, रामचरित्र राम, तपेश्वर साफी, राम उदगार शाह, राणा जवाहर सिंह, शिव कुमार सिंह, सिकंदर ठाकुर, अमलेश कुमार सिंह, संजय शाह, दिलीप कुमार प्रधान, अरविंद यादव, रामबली राय, गंगू मुखिया, संजय पासवान, राम नारायण पासवान, हरे राम मंडल, रामाकांत पासवान आदि शामिल थे।

Advertisement
Share