Home Featured बीपीएससी शिक्षिका के साथ क्लासरूम में मारपीट, एफआईआर दर्ज।

बीपीएससी शिक्षिका के साथ क्लासरूम में मारपीट, एफआईआर दर्ज।

दरभंगा: घनश्यामपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवटोलिया के सहायक शिक्षक अब्दुल सत्तार ने क्लास रूम में घुसकर बच्चों के सामने स्कूल की बीपीएससी शिक्षिका किरण राय के साथ बदसलूकी की। हाथ मरोड़कर कर मोबाइल छीन लिया तथा विरोध करने पर लप्पर थप्पड़ से शिक्षिका की पिटाई कर दी। घटना 10 अगस्त की बताई जाती है।

Advertisement

प्राप्त सूचना के मुताबिक एचएम के आदेश पर शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षिका किरण राय वर्ग छठवीं, सातवीं तथा आठवीं के बच्चों का संयुक्त क्लास ले रही थी। इसी बीच आरोपी शिक्षक ने क्लास रूम में घुसकर बच्चों के सामने घटना को अंजाम दिया।

Advertisement

बाद में शिक्षिका किरण ने किसी दूसरे के मोबाइल से 112 नंबर पर काल कर पुलिस से सहायता मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्कूल पर पहुंचकर बच्चों तथा पीड़िता से घटना की जानकारी ली तथा आरोपी शिक्षक से मोबाइल शिक्षिका को वापस दिलाया। स्कूल से पुलिस के जाने के बाद आरोपी शिक्षक शिक्षिका किरण को तरह तरह से धमकाने लगा तथा पुलिस से शिकायत करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। जख्मी शिक्षिका ने घनश्यामपुर सीएचसी में इलाज करवाने के बाद थाने में आवेदन देकर अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Advertisement

इधर, इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस केस का अनुसंधानक एसआई लक्ष्मण सिंह को बनाया गया है। पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है।

Share