Home Featured बेटी के आशिक ने सुपारी देकर करवायी थी शिक्षक की हत्या, सुपारी किलर की गिरफ्तारी के साथ हुआ खुलासा।

बेटी के आशिक ने सुपारी देकर करवायी थी शिक्षक की हत्या, सुपारी किलर की गिरफ्तारी के साथ हुआ खुलासा।

देखिए वीडियो भी  

दरभंगा: गत 28 मई की सुबह सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के भरवाड़ा कमतौल पथ पर हुए शिक्षक मंसूर आलम की हत्या का पुलिस ने उदभेदन कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ सुपारी किलर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इनका मास्टरमाइंड अभी भी फरार है।

Advertisement

गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान सीतामढ़ी जिले के दिवेश कुमार उर्फ छोटू तथा अंकित कुमार उर्फ साधु राय के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है।

Advertisement

सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मंसूर आलम की पुत्री मुजफ्फरपुर के औराई थाना के मिश्रोलिया मदरसा में पढ़ाती था। उस मदरसा मुफ़्ती साहब अनवर उनकी पुत्री से प्रेम करते और शादी करना चाहते थे। पर मंसूर आलम ने अपमी पुत्री की शादी किसी दूसरी जगह तय कर दी थी। इसी विवाद को लेकर शिक्षक मंसूर आलम के हत्या की बात सामने आयी है।

Advertisement

इसी विवाद के कारण मुफ़्ती साहब अनवर ने सीतामढ़ी के सुपारी किलर को मंसूर आलम के हत्या की सुपारी दी थी। सुपारी की रकम दो लाख तय हुई थी, जिसमे से एक लाख एडवांस दिया गया था।

Advertisement

एसएसपी ने बताया कि मुफ़्ती साहब को पूछताछ केलिए लाया गया था। पर हृदय रोग के मरीज थे। इसलिए उन्हें फिलहाल इलाज केलिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत में सुधार होने के बाद अग्रतर कारवाई की जाएगी।

Share