Home Featured बेटे ने ही रची पिता के दुकान लूट की साजिश, छह गिरफ्तार

बेटे ने ही रची पिता के दुकान लूट की साजिश, छह गिरफ्तार

दरभंगा: केवटी थाना क्षेत्र में दुकानदार से लूट मामले का खुलासा कर दिया है। दुकानदार के बेटे ने ही लूट का साजिश रची थी। पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 5 मार्च को तीस भंवरा पुल के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

Advertisement

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी कांड संख्या 53/25 के तहत की गई है। रामदास साहू ने थाने में शिकायत दी थी। ननौरा चौक पर शिवम साइबर वर्ल्ड के नाम से दुकान चलाते हैं। घटना वाले दिन 2 लाख 42 हजार रुपए लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे। इस दौरान दरभंगा-केवटी-जयनगर पथ पर तीस भंवरा पुल के पास 2 बाइक पर सवार छह लोगों ने ओवरटेक किया। फिर बाइक की डिक्की में रखे रुपए लूटकर फरार हो गए। बाइक की चाभी भी अपने साथ ले गए थे।

Advertisement

थानाध्यक्ष ने बताया कि सबसे पहले शिवम चंद्र भारती को पकड़ा गया। फिर नयागांव निवासी मकसूदन यादव के पुत्र ललन कुमार यादव की गिरफ्तारी हुई। ललन की निशानदेही पर नयागांव के ही शिवजी पासवान के पुत्र राजीव पासवान, पिंडारुच गोपालपुर कमतौल थाना क्षेत्र के सुधीर मिश्रा के पुत्र दुर्गेश कुमार मिश्रा, माधोपट्टी निवासी संजय यादव के पुत्र कन्हाई कुमार यादव और बनवारी निवासी मो. हीरा के पुत्र मो. साबिर को भी गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

सभी अपराधियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जांच टीम में थानाध्यक्ष के अलावा तकनीकी शाखा प्रभारी विनय कुमार, पुअनि संजय कुमार राय समेत पुलिस टीम शामिल थे।

Advertisement
Share