बड़ा खुलासा: दरभंगा के कई बड़े हकीमो के गाड़ियां टैक्सी नम्बर से नही बल्कि प्राइवेट नम्बर से अनुबंध पर चल रही हैं!

दरभंगा। विशेष सूत्र
दरभंगा जिले की पुलिस प्रशासन आजकल बाइक सवारों के हेलमेट चेकिंग में नम्बर वन बनी हुई है और खूब राजस्व वसूली का दावा कर रही है। पर एक बड़ा खुलासा एक क्राइम रिपोर्टर के छानबीन में हुआ है जिसके अनुसार सरकार के हाकिमो के कारण ही बड़ा राजस्व का नुकसान हो रहा है। रिपोर्ट में संवाददाता ने बताया है कि अन्य पदाधिकारियों की गाड़ियां तो छोड़िए, खुद एमभीआई की गाड़ी भी निजी नम्बर की है और अनुबंध पर है। संवाददाता ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि नियमतः यह अनुबंध टैक्सी नम्बर से होना चाहिए और टैक्सी नम्बर से सरकार को राजस्व की प्राप्ति भी अधिक होती। पर यहां अधिकांश पदाधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों को निजी नंबर की गाड़ियां फाइनेंस पर दिलवाकर उन्हें अनुबंधित कर लिया। नही कुछ तो बैठे बिठाये दो लाख सालाना आयेगा और इस हिसाब से चार साल में पैसा पूरा होकर गाडी उनके रिश्तेदार की हो जायेगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि कागज में थोड़ी कमी या हेलमेट भूल जाने पर आमजन से जो तत्परता से फाइन वसूलने में लगे रहते है, वे अब हाकिमो के द्वारा किये गए इस गोरखधंधे द्वारा राजस्व की हानि सूद समेत वसूल पाते हैं या बिना किसी जांच के अन्य मामले की तरह इसे भी रफा दफा कर दिया जाता है।

