Home Featured भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने श्यामा मंदिर में कई भक्तों के उड़ाए गहने।

भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने श्यामा मंदिर में कई भक्तों के उड़ाए गहने।

दरभंगा: नव वर्ष की भीड़ का फायदा उठाते हुए उचक्कों और चोर ने कई महिलाओं के जेवर चुरा ले गए। नव वर्ष 2025 के पहले दिन शहर के राज परिसर स्थित मां श्यामा मंदिर में दर्शन और पूजा करने के लिए दूर-दूर से भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार की सुबह से ही दिन भर भक्तों की अत्यधिक भीड़ देखी गई।

Advertisement

जिनको लाइन लगवाने तथा सुविधाजनक श्यामा माई के दर्शन एवं पूजन करवाने में मंदिर न्यास समिति के सदस्य, पुलिस प्रशासन के लोग तथा कार्यकर्ता लगे रहे। बावजूद इसके पूजा करने पहुंची कई महिला श्रद्धालुओं के जेवर चोरों ने उड़ा लिए। लक्ष्मी सागर की रहने वाली भारती देवी ने बताया कि जैसे ही वह प्रसाद चढ़ा रही थी। पीछे भीड़ से किसी ने उनके गले से सोने का चैन, कान का बाली निकाल लिया।

Advertisement

वहीं, बेगूसराय के गौरा निवासी दंपति सुधीर कुमार और प्रियंका कुमारी ने बताया कि प्रियंका कुमारी के गले से लगभग ढाई लाख रुपए मूल्य का 28 ग्राम का सोने का मोटा चैन छीन लिया गया। इसे लेकर उन्होंने विवि थाना में शिकायत भी की है। पुलिस ने तीन घटना मानकर जांच कर रही है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सुधीर ने कहा कि एक की घटना की रिपोर्ट है। वैसे मंदिर में तीन घटना हुई है।

Advertisement

विवि थानाध्यक्ष ने बताया कि चेन छीनने का शिकायत प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी दो लोगों के द्वारा शिकायत किए जाने की पुष्टि की। परिसर में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया गया है।

Advertisement
Share