Home Featured मनरेगा योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन करेगा सीपीएम।
Featured - मुख्य - May 18, 2025

मनरेगा योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन करेगा सीपीएम।

दरभंगा: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) खराजपुर पंचायत की बैठक राजेंद्र यादव एवं बिरनिया ब्रांच की बैठक महेंद्र राम की अध्यक्षता में अलग-अलग संपन्न हुई। बैठक में बीऊनी अंदामा पंचायत के बिरनिया पोखर ऊराहीकरण मनरेगा योजना में हो रहे व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 20 – 5-2025 को प्रखंड मनरेगा कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

Advertisement

खराजपुर बैठक में उपस्थित पार्टी राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि पूरे राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार है। सरकारी योजनाओं में 35 से 40% कमीशन खोरी हो रही है, जिसमें केवल मनरेगा 15 योजना की जांच होने से पूरे राज्य में भयंकर भ्रष्टाचार उजागर होता, मगर जांच नहीं हुई। राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

Advertisement

रोजगार नहीं मिलने के चलते आज भी मजदूरों का बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है। एक भी नए उद्योग खुले नहीं, पुराने उद्योग चालू नहीं हुए, तो पलायन कैसे रुकेगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार किसान मजदूर विरोधी सरकार है। लगातार जन विरोधी नीति सरकार द्वारा अपनाई जा रही है।

Advertisement

जन विरोधी नीति के खिलाफ वामपंथी धर्मनिरपेक्ष शक्तियों केएकजुटसंघर्षों से से ही भाजपा आरएसएस सरकार को सत्ता से हटाया जा सकता है। बिहार में इंडिया गठबंधन एकताबद्ध एवं मजबूत है और 2025 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी । वहीं बिरनिया में बैठक को संबोधित करते हुए सीपी आई (एम ) राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा कि जनता के तात्कालिक समस्याओं का निदान एकमात्र रास्ताआंदोलन और संघर्ष है।

Advertisement

बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के 15वीं योजना समेत मनरेगा योजना से चलाई गई योजनाओं में भयंकर लूट हुई है। मजदूरों को काम नहीं देकर मशीन से काम कराया जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। अंचल कार्यालय में नाजायज नहीं देने के चलते परिमार्जन प्लस दाखिल-खारिज के आवेदन सैकड़ो की संख्या में लंबित है। स्वयं राजस्व मंत्री के समीक्षा बैठक में इस बात का उजागर हुआ है कि सबसे ज्यादा आवेदन बहादुरपुर में लंबित है, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जांच की मांग को लेकर पार्टी की ओर से व्यापक संघर्ष शुरू किया जाएगा। बैठक को गणेश महतो, रामसागर पासवान, राम प्रीत राम, प्रमेंश पासवान, राम प्रसाद मुखिया, सुरेश राय, फूल बाबू चौधरी आदि ने संबोधित किया।

Share