Home Featured महिला सशक्तीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक कार्यकर्ताओं को डीएम ने किया सम्मानित।
Featured - मुख्य - March 8, 2025

महिला सशक्तीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक कार्यकर्ताओं को डीएम ने किया सम्मानित।

दरभंगा: शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर को कला-संस्कृति एवं युवा विभाग तथा महिला बाल विकास निगम के तत्वावधान में दरभंगा ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन के दौर में महिला और पुरुष एक-दूसरे के पूरक हैं। महिलाओं को समाज में सम्मान देने एवं बराबरी का अधिकार देने की जरूरत है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि महिला दिवस मनाकर हम इस बात के लिए संकल्प लेते हैं कि हम एक समाज की रचना करेंगे, एक राज्य और राष्ट्र की रचना करेंगे जहां महिलाओं और पुरुषों का बराबर का हक और सम्मान होगा और उन्हें हम दृष्टिकोण में बराबर समझेंगे। कहा कि सरकार की प्राथमिकता में महिला सशक्तीकरण शामिल है। महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं को आरक्षण है, जिसका लाभ समाज में महिलाओं को मिल रहा है। इस अवसर पर महिला रोग विशेषज्ञ एवं फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. स्मृति स्पर्श ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अपने कार्यक्रमों से सम्मानित किया। इस अवसर पर करीना कुमारी को कला उत्सव 2023 में लोक गायन में राज्य स्तर पर प्रथम एवं राष्ट्र स्तर पर चयनित होने के लिए सम्मानित किया गया। कुमारी दीक्षा को 2024 में नाट्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना सिंह, शिवगंगा देवी, रागिनी कुमारी, इंदिरा कुमारी व अपर्णा कुमारी को नारी सशक्तीकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मान मिला।

Advertisement

कार्यक्रम में डीडीसी चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस डॉ. चांदनी सिंह, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार सहित कई पदाधिकारी, कर्मी व महिलाएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Share