
मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकाला गया जुलुस।
दरभंगा: हजरत मोहम्मद साहब के 1500वें जन्मदिवस ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर किलाघाट स्थित अंजुमन खुद्दाम-ए-मिल्लत के द्वारा अंजुमन के अध्यक्ष अजीमुद्दीन कुरैशी एवं महासचिव सैयद आफताब अशरफ के नेतृत्व में मदरसा हमीदिया किलाघाट के मैदान से भव्य एवं विशाल जुलूस ए मोहम्मदी निकाली गई। भारी संख्या में मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर किलाघाट से निकलने वाली जुलूस में लोगों ने भाग लिया।

शहर के सभी जगह से लोग पहुंचकर एक जगह किलाघाट जमा हुए और फिर यहां से लोग जुलुस के साथ आगे की ओर चल पड़े। जुलुस को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से बड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वहीं और सामाजिक तत्वों से बचने के लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे और जगह-जगह पुलिस के जवानों के साथ दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई थी।

वहीं सामाजिक स्तर पर भी लोगों के द्वारा जुलूस में चल रहे लोगों के लिए पीने के पानी और ठंढ़े शरबत का इंतजाम किया गया था। तो कहीं कुछ मिठाई एवं पूर्व पार्षद डब्बू खान अपने लोगों के साथ मिलकर दरभंगा टावर चौक पर पीने के पानी और फल का वितरण कर रहे थे। रहमगंज में भी लोगो ने पानी और शरबत की व्यवस्था कर रखा था।

मौके पर अंजुमन खुद्दाम-ए-मिल्लत के महासचिव आफताब अशरफ ने बताया यह जमी गंगा जमुना तहजीब वाली है। यहां भाईचारे के साथ हर तरह के पर्व त्यौहार मनाए और जुलूस निकाले जाते हैं। 79वें सालों से हमारी तंजीम अंजुमन खुद्दाम ए मिल्लत की ओर से इस तरह से शानदार जुलूस ए मोहम्मदी शांति के साथ निकल जाती आ रही है।

आज हम सभी अपने पैगंबर मोहम्मद साहब के 1500वें यौमे में पैदाइश (जन्मदिन) मना रहे हैं। जुलुस- ए-मोहम्मदी में जिला शांति समिति के सदस्यगण भी अपना सहयोग करते हैं और साथ चलते हैं। जिला प्रशासन की ओर अच्छी व्यवस्था की गई थी, मैं दरभंगा के तमाम लोगों का जिला प्रशासन शांति समिति सदस्य सामाजिक सरोकार के लोगों एवं मीडिया बन्धुओ का धन्यवाद/ शुक्रिया अदा करता हूं। जुलुस में रंग-बिरंगे झंडा एवं तरह-तरह किया झांकियों में मक्का और मदीना बनाई गई थी। मौलाना फैजानुल रहमान सुभानी ने बताया कि अदब और एतराम के साथ जुलूस निकाली गई जो किलाघाट, मदरसा हमीदीया के मैदान से होते हुए उर्दू बाजार, नीम चौक, रहम खा, बीबी पाकर, रहमगंज, करमगंज, इमामबाड़ी, दारूभट्टी चौक होते हुए इस्माइलगंज, रहमगंज, खान चौक, मौलागंज, कोतवाली थाना, खानकाह चौक, सकमापुल चौक, मिर्जापुर चौक, लालबाग, भगत सिंह चौक होते हुए दरभंगा टावर चौक पहुंचा। फिर सुभाष चौक मसरफ बाजार नगर थाना होते हुए पुन: किलाघाट चौक मदरसा हमें दिया पहुंचा, जहाँ सपा के बाद दुआ की गई।

